फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   डॉक्टर नहीं, भगवान भरोसे हैं मरीज...

डॉक्टर नहीं, भगवान भरोसे हैं मरीज...

Tue, 27 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर नहीं, भगवान भरोसे हैं मरीज...
चंपावत। जिले का सबसे बड़ा अस्पताल (जिला अस्पताल) मरीजों को इलाज देने में नाकाम साबित हो रहा है। 16 डॉक्टराें की तैनाती वाले इस अस्पताल मेें मरीज डॉक्टर खोजते रहते हैं। यहां तैनात अधिकतर डॉक्टर अवकाश पर हैं। हाल यह है कि मंगलवार को 26 स्वीकृत पदों वाले अस्पताल में सिर्फ दो डॉक्टर काम पर थे।
विज्ञापन


26 में से 16 डॉक्टरों की तैनाती वाले डीएच में मरीज डॉक्टर ढूंढ़ते रह जाते हैं। यहां तैनात अधिकतर डॉक्टर अवकाश पर हैं। मंगलवार को मरीजों का समूचा दारोमदार महज दो डॉक्टरों पर था। दोनों डॉक्टरों न 150 मरीज देखे। लोगों को अपने नंबर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अस्थि रोग कक्ष में मरम्मत कार्य होने की वजह से डॉ. एचएस ऐरी ने बाहर बैठकर मरीज देखे। सोमवार को लगातार ड्यूटी पर रहे डॉ. इंद्रजीत पांडेय मंगलवार के नियमानुसार रेस्ट पर थे। इसके अलावा सर्जन डॉ. आरपी खंडूरी, पैथोलोजिस्ट डॉ. सुषमा नेगी ड्यूटी पर थीं।
विज्ञापन


महिला डॉक्टर नहीं होने से दुश्वारी
जिला अस्पताल में लंबे समय से वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित एक भी महिला डॉक्टर नहीं है। गायनाकोलोजिस्ट चाइल्ड केयर लीव पर तो दूसरी एलएमओ चिकित्सकीय अवकाश पर है। इसके चलते महिलाओं को दुश्वारी हो रही है। ज्यादातर महिलाएं निजी अस्पताल में इलाज करा जेब कटाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लटका है ताला
रेडियोलोजिस्ट के अवकाश पर होने के चलते जिला अस्पताल में सोमवार से अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका है। इससे काफी लोग मायूस लौट रहे हैं। दो अप्रैल से अल्ट्रासाउंड हो सकेंगे।

दंत विभाग में डॉक्टरों की भरमार
जिला अस्पताल में दंत विभाग में डॉक्टरों की भरमार है। यहां दंत चिकित्सकों के स्वीकृत दो पदों के सापेक्ष चार काम कर रहे हैं। इनमें से एक डॉ. बबीता वर्मा पीजी की पढ़ाई के लिए गई हैं। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. राखी बहादुर, एनएचएम से तैनात डॉ. अरुण मिश्र व सीएचसी से संबद्ध डॉ. कासिद तैनात हैं।

काम पर नहीं हैं ये 12 डॉक्टर
- फिजीशियन डॉ. एमके सैनी अगस्त 2017 से चिकित्सकीय अवकाश पर
- रेडियोलोजिस्ट डॉ. एचसी त्रिपाठी 26 मार्च से अवकाश पर
- नेत्र विशेषज्ञ डॉ. उदय शंकर अदालती कार्य से रुद्रपुर।
- वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता त्रिपाठी 16 फरवरी से चाइल्ड केयर अवकाश पर
- डॉ. श्वेता भंडारी पांच मार्च से चिकित्सा अवकाश पर
- संविदा के तीन इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. रवि कुमार, डॉ. मोहम्मद उमर, डॉ. इशार खान और संविदा एलएमओ - - डॉ. विदुषी शर्मा 26 मार्च से अनुपस्थित हैं।
- ईएमओ डॉ. आरिज नवाज खान जुलाई 2017 से गैर हाजिर
- संविदा ईएनटी सर्जन डॉ. अनिल गंगवार 11 जनवरी से गैर हाजिर

इन दस पदों पर नहीं है तैनाती
न्यूरो सर्जन, यूरोलॉजिस्ट, प्लास्टिक सर्जन, ह्दय रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन व निश्चेतक। इसके अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ के दो पद रिक्त हैं।


ईएमओ के नहीं होने से अस्पताल में दिक्कतें आ रही है। अन्य डॉक्टरों से यह काम लिया जा रहा है। इस वजह से, जिस कारण ओपीडी के वक्त डॉक्टरों की कमी हो रही है। बावजूद इसके व्यवस्था को सामान्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. आरके जोशी, मुख्य चिकित्साधीक्षक, जिला अस्पताल, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed