फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तकोट में क्रेसर प्लांट लगाने की भनक से भड़के ग्रामीण

तकोट में क्रेसर प्लांट लगाने की भनक से भड़के ग्रामीण

Mon, 13 Nov 2017 10:51 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
तकोट में क्रेसर प्लांट लगाने की भनक से भड़के ग्रामीण
चंपावत। न्याय पंचायत स्वांला की छतकोट ग्राम पंचायत में क्रशर लगने की भनक से ग्रामीण भड़क गए हैं। उन्होंने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि कुछ बाहरी व्यक्तियों की ओर से ग्राम पंचायत के गरीब ग्रामीणों को गुमराह कर क्रशर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर सभी ग्रामीणों को भारी आपत्ति है। इस प्रस्तावित प्लांट के चारों तरफ मंदिर हैं। यहां से करीब 400 मीटर की दूरी पर 50 परिवार रहते हैं। इसी स्थल के पास प्राथमिक पाठशाला ऐड़ीसेरा भी स्थित है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विजय सिंह राणा की अगुवाई में पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि छतकोट के सभी परिवारों के लिए पानी का एक ही स्रोत है। यह पानी का स्रोत प्रस्तावित क्रशर से 200 मीटर की दूरी पर है, जिसके प्रदूषित होने का खतरा है। इस प्लांट के खुलने से पर्यावरण दूषित होगा। गरीब किसानों के बगीचों, फसलों को नुकसान हो जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों के विरोध के बावजूद क्रशर लगाने का विरोध किया। डीएम कार्यालय में आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में त्रिलोक सिंह, सुंदर सिंह, मिलाप सिंह, प्रह्लाद राम, चतुर सिंह, अमर सिंह, मदन सिंह, इंद्र सिंह, स्वरूप सिंह, पूरन सिंह, खीम सिंह, राजेंद्र सिंह, नाथ सिंह, महेश सिंह, भीम सिंह, केदार सिंह, गंगा सिंह, कुंदन सिंह, सोबली देवी, जीवंती देवी, हीरा देवी, श्याम सिंह, गोपी देवी, धर्म सिंह सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन


डीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंप विरोध जताया
क्रेसर प्लांट लगने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed