फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   60 से अधिक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण

60 से अधिक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण

Tue, 07 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
60 से अधिक समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण
बनबसा (चंपावत)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग ने बीएड कॉलेज सभागार में शिविर लगाया। इसमें पूर्व सैनिकों और आश्रितों की 60 से अधिक समस्याओं का समाधान किया गया। शेष समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा-टनकपुर के सहयोग से चंपावत सोल्जर बोर्ड के अधिकारियों ने यहां शिविर लगाकर पूर्व सैनिकों, आश्रितों की समस्याओं के बारे मालुमात की। सोल्जर बोर्ड के अधिकारी कर्नल विजय सिंह थापा के नेतृत्व में आए अधिकारियों, कर्मचारियों ने 60 से अधिक समस्याओं का निराकरण किया। कुछ समस्याओं के निराकरण लिए आवश्यक कागजात तैयार रखने को कहा गया।
विज्ञापन


सेना, रेजीमेंट मुख्यालय से संबंधित कई समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया गया। उपाध्यक्ष पुष्कर कापड़ी ने पूर्व सैनिकों, आश्रितों की ओर से बनबसा छावनी स्थित कैंटीन की व्यवस्था सुधारने की मांग की। गौरव सेनानी कल्याण समिति कोषाध्यक्ष कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया। बीएड कॉलेज के निदेशक कैलाश थपलियाल, डॉ. जनक चंद ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed