{"_id":"59e0f8e74f1c1bd8538b72a6","slug":"121507916007-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस दीपावली मेला आज से, सजा गांधी मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस दीपावली मेला आज से, सजा गांधी मैदान
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर के गांधी मैदान में शनिवार शाम से लायंस क्लब का 19वां दो दिनी दीपावली मेला शुरू होगा। मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी करेंगे। गांधी मैदान में मंच, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल और हवाई झूले लगाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
गरीबों, असहायों की मदद और जनहित के कार्यों के लिए लायंस क्लब 19 सालों से दीपावली मेले का आयोजन करता आ रहा है। इस बार भी मेले के आयोजन को गांधी मैदान को शानदार ढंग से सजाया जा रहा है। क्लब अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने बताया कि मेले के पहले दिन शनिवार को एकल डांस, ग्रुप डांस प्रतियोगिता के अलावा टैलेंट शो एवं प्ले कार्यक्रम पेश किया जाएगा। अगले दिन रविवार शाम म्यूजिकल प्रोग्राम, उपहार वितरण, मैजिक शो एवं लकी ड्रा निकाला जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि लकी ड्रा से होने वाली आय निर्धन एवं असहाय नेत्र रोगियों के लिए नेत्र चिकित्सा शिविर लगाने के साथ ही क्लब द्वारा जनहित के अन्य काम में खर्च की जाती है। क्लब सचिव क्रांति मोहन सक्सेना के अलावा संजय छतवाल, दीपक जैन, वैभव अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, दीपक छतवाल, विनय अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल आदि मेले की तैयारी में जुटे हैं।