फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   शारदा बैराज चौकी के नए इंचार्ज राठौर ने फिलहाल नहीं संभाला चार्ज

शारदा बैराज चौकी के नए इंचार्ज राठौर ने फिलहाल नहीं संभाला चार्ज

Sun, 18 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
शारदा बैराज चौकी के नए इंचार्ज राठौर ने फिलहाल नहीं संभाला चार्ज

विज्ञापन
चेकिंग की आड़ में अवैध वसूली के मामले में सुर्खियों में आई शारदा बैराज चौकी के नव नियुक्त इंचार्ज कुंदन राठौर ने चार्ज ग्रहण नहीं किया है। फिलहाल निवर्तमान चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक दीवान सिंह जलाल ही कार्यभार संभाले हैं। इधर, नवनियुक्त हेड कांस्टेबल समेत अन्य जवानों ने कार्यभार ग्रहण कर ड्यूटी शुरू कर दी है।



भारत-नेपाल सीमा पर बैराज पुलिस चौकी पहले से ही चेकिंग की आड़ में अवैध वसूली के लिए चर्चाओं में रही है। वसूली के आरोप में पूर्व में भी चौकी का पूरा स्टाफ हटाया जा चुका है। इधर, फिर अवैध वसूली से सुर्खियों में आई चौकी के इंचार्ज एवं एक उप निरीक्षक समेत अधिकतर स्टाफ को हटाया गया है। उनकी जगह हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र, सिपाही दिनेश चंद्र जोशी, विनय कुमार, राजकुमार, तनवीर आलम, जीवन चंद्र, भावना उप्रेती, कमला जोशी को तैनात किया गया है। चौकी के नवनियुक्त इंचार्ज उप निरीक्षक कुंदन राठौर ने फिलहाल तैनाती के तीन दिन बाद भी चार्ज ग्रहण नहीं किया है। निवर्तमान चौकी इंचार्ज ने बताया कि नवनियुक्त इंचार्ज के विभागीय कार्य से बाहर जाने के कारण वह चार्ज ग्रहण नहीं कर पाए हैं। संभवत: वे सोमवार को चार्ज ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed