{"_id":"69dd2a7ad00a988bf205ce9c","slug":"120-class-iv-employees-will-be-posted-in-the-new-academic-session-champawat-news-c-229-1-alm1014-137914-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नए शिक्षा सत्र में होगी 120 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नए शिक्षा सत्र में होगी 120 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती
Mon, 13 Apr 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। नए शिक्षा सत्र में शिक्षा विभाग के कार्यालयों और विद्यालयों में रिक्त 120 पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात होंगे। आउटसोर्सिंग के माध्यम से इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। कर्मचारियों की तैनाती के बाद विभागीय कार्यालयों के कार्यों में सुधार होने की उम्मीद है।
चंपावत जिले में शिक्षा विभाग के कार्यालयों और विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 120 पद लंबे समय से रिक्त हैं। स्वीकृत इन पदों पर नए शिक्षा सत्र में तैनाती होने की उम्मीद है। कौशल विकास व सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से परिचारक और स्वच्छक के सभी पदों पर भर्ती प्रकिया चल रही है। भर्ती प्रकिया पूरी होने के बाद शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों सहित जिले भर के संचालित हाईस्कूल और इंटर के विद्यालयों में इनकी तैनाती होगी।
प्रभावित रहता है शैक्षणिक माहौल
विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी से शैक्षणिक माहौल प्रभावित रहता है। सफाई व्यवस्था, पेयजल की देखरेख, कक्षाओं की तैयारियां समेत अन्य जरूरी कार्य समय पर नहीं हो पाते हैं। विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों को स्वयं सफाई करनी पड़ती है। कर्मचारियों की तैनाती के बाद शैक्षणिक संस्थानों और विभागीय कार्यालयों के कार्यों में सुधार आने की उम्मीद है।