{"_id":"5f2c3e298ebc3e3cd6013776","slug":"12-shops-in-the-market-standing-in-champawat-sealed-champawat-news-hld3924629133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में खड़ी बाजार की 12 दुकानों को सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में खड़ी बाजार की 12 दुकानों को सील किया
विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय के खड़ी बाजार को सील करती प्रशासन की टीम।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय में एक महिला व्यापारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चार दिन बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खड़ी बाजार की 12 दुकानों को एहतियातन सील कर दिया है। इसके अलावा12 दुकानदारों और इनके संपर्क में आए 21 अन्य लोगों को होम क्वारंटीन करने के नोटिस दे दिए हैं। खड़ी बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, जिला सहकारी बैंक और कूर्मंाचल नगर बैंक आदि की शाखाओं को खुला रखने का निर्णय लिया गया है।
इन सभी दुकान स्वामियों और उनके संपर्क में आने वाले सभी 21 लोगों को होम क्वारंटीन करने का नोटिस दे दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि एहतियातन बाजार को बंद कराया गया है, जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इस मौके पर तहसीलदार प्रियंका रानी, राजस्व निरीक्षक मोहन सिंह बनग्याल, राजस्व उप निरीक्षक राजीव मेहरा, नगर पालिका के सभासद रोहित बिष्ट आदि मौजूद रहे।
बनबसा में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
बनबसा /टनकपुर(चंपावत)। एंटीजन टेस्ट में एनएचपीसी के चार कर्मचारी और नगर के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी कोराना पॉजिटिव पाए गए। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें आइसोलेट कर दिया है। उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी। चार कर्मियों के पॉजिटिव मिलने से एनएचपीसी एवं बनबसा में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि बुधवार को एक एनएचपीसी कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। इधर टनकपुर में स्वास्थ्य विभाग ने 118 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजे गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी होने लगी है कोरोना की जांच
चंपावत। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम ने अमोड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच कर उनके सैंपल लिए। इस अवसर पर डॉ. शिवानी क्षेत्र के पटवारी अनुज उप्रेती , अनिल टम्टा, थाना प्रभारी हरीश प्रसाद, डॉ. गिरेंद्र चौहान, भुवन वर्मा आदि मौजूद थे।
व्यापारियों की कोरोन जांच का रोस्टर तैयार
लोहाघाट (चंपावत)। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों और व्यापारियों की मांग पर प्रशासन ने व्यापारियों की कोरोना की जांच के लिए रोस्टर तैयार कर लिया है। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि शुक्रवार को खड़ी बाजार, चौक बाजार, मीना बाजार, हथरंगिया के व्यापारियों की जांच सीएचसी लोहाघाट में होगी। सोमवार को स्टेशन से लेकर पिथौरागढ़ मार्ग तक के व्यापारियों की जांच स्टेशन बाजार में की जाएगी। संवाद
कोरोना से बचाव की जानकारी दी
चंपावत। चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने शहर के मादली, कनलगांव वार्डों और सनियाबगड़, नरसिंहडांडा गांवों में जाकर लोगों को जन समुदाय को कोरोना से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने सामाजिक दूरी का महत्व, बाल अधिकारों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। टीम में ललिता बोहरा, जानकी राणा, सीमा देवी, मीरा रावत, मीना देवी, भावना देऊपा, कमला उप्रेती, मदन उप्रेती, हेमा, दिव्यांशी, कुंती देवी, अनूप, हर्षित, बहादुर, भूपेश, चंद्रकला आदि मौजूद रहे। संवाद