{"_id":"5c38d359bdec2273477644be","slug":"11547227993-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण वितरण में आनाकानी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण वितरण में आनाकानी करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। साधन सहकारी समिति डुमडाई के काश्तकारों ने पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक किमतोली शाखा पर ऋण वितरण में आनाकानी करने का आरोप लगाया है। काश्तकारों ने साधन सहकारी समिति कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर नाराजगी जताई। उन्होंने महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़, जिला सहायक निबंधक चंपावत को ज्ञापन भेजकर ऋण मुहैया कराने की मांग की है।
शुक्रवार को क्षेत्र के काश्तकारों ने सहकारी बैंक किमतोली शाखा के कर्मचारियों की ओर से उन्हें ऋण देने में आनाकानी करने का आरोप लगाया। कहा कि किमतोली शाखा में आने वाले काश्तकारों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। काश्तकारों की पूर्ण वसूली जमा करने के बाद भी उनको अग्रिम ऋण देने में आनाकानी की जा रही है।
चेतावनी दी कि यदि बैंक कर्मियों की ओर से परेशान किया गया तो वे डीएम के सम्मुख अपनी समस्या रखेंगे। वहां साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष कृपाल दत्त पंत, आन सिंह, लक्ष्मण राम, जोगा सिंह, पूरन राम, भवानी सिंह, कुंदन सिंह, नाथ सिंह, जगदीश चंद्र, पवन नाथ, बद्री सिंह, शिवदत्त आदि थे।
विज्ञापन
इधर जिला सहकारी बैंक किमतोली के शाखा प्रबंधक लाल सिंह अधिकारी ने कास्तकारों की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।