फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ओएफसी को ठीक करने में लग गए 21 घंटे

ओएफसी को ठीक करने में लग गए 21 घंटे

Sat, 15 Dec 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
ओएफसी को ठीक करने में लग गए 21 घंटे
चंपावत। शुक्रवार को ठप हुई भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की संचार सेवा को ठीक करने में पूरे 21 घंटे लग गए। शनिवार सुबह आठ बजे संचार सेवा ठीक हो सकी। बहरहाल इस पूरी अवधि में लोगों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ी। वहीं बीएसएनएल को भी राजस्व की चपत लगी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11 बजे से बीएसएनएल की सेवा ठप रहने से पाटी, लोहाघाट और चंपावत के बीएसएनएल के उपभोक्ता काफी परेशान रहे। जिले के पर्वतीय हिस्सों में करीब 55 हजार मोबाइल उपभोक्ताओं के अलावा हजारों ब्रॉडबैंड कनेक्शनधारी हैं। पूरे 21 घंटे तक मोबाइल, लैंडलाइन फोन के साथ ही ब्राडबैंड और इंटरनेट सेवा भी ठप रही।
विज्ञापन


नेट नहीं चलने से सरकारी कार्यालयों से लेकर बैंक, एटीएम आदि के काम में भी व्यवधान रहा। बीएसएनएल के तकनीकी अधिकारी हीराबल्लभ पलसाई ने बताया कि अल्मोड़ा-देवीधुरा के बीच ऑप्टीकल फाइबर केबिल (ओएफसी) में तकनीकी खामी आने से संचार सेवा बाधित रही। अल्मोड़ा से आई टीम ने भारी मशक्कत के बाद इस खामी को दूर किया। इसके बाद शनिवार सुबह आठ बजे व्यवस्था सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed