{"_id":"5c13f1b4bdec2253e85c29e8","slug":"11544810932-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत और खेतीखान टीवी टावर बंद होने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत और खेतीखान टीवी टावर बंद होने से रोष
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से चंपावत जिले के तीन दूरदर्शन रिले केंद्रों को बंद किए जाने के निर्णय से स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री रवि प्रसाद को ज्ञापन भेजकर ग्रामीण क्षेत्र के दूरदर्शन रिले केंद्रों को बंद न किए जाने की गुहार लगाई है।
जिले में दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र अल्मोड़ा के तहत संचालित चंपावत के अलावा खेतीखान में स्थित दो दूरदर्शन रिले टॉवरों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब इन रिले केंद्रों के माध्यम से 29 दिसंबर के बाद किसी प्रकार का कोई प्रसारण नहीं होगा। जिले में तीन टीवी टावरों के एक साथ बंद होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र के दर्शकों में गुस्सा है।
ग्रामीण देवेंद्र कुमार, चंद्राबल्लभ, राजेश कुमार, प्रकाश जोशी, सुरेंद्र कुमार, हरीश राम, जीवन कुमार आदि की ओर से केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री रवि प्रसाद को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि खेतीखान रिले टावर से दूरदर्शन के डीडी वन और डीडी न्यूज का प्रसारण किया जाता है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दूरदर्शन के माध्यम से मनोरंजन उपलब्ध होता है। यदि इन टीवी टावरों को बंद कर दिया जाता है तो ग्रामीण क्षेत्र की जनता दूरदर्शन के कार्यक्रमों से वंचित हो जाएगी। उनका कहना है कि सभी ग्रामीण दूरदर्शन के प्रसारण देखने के लिए डीटूएच बॉक्स खरीदने में सक्षम नहीं है।