{"_id":"5bd9ef72bdec2269896639ef","slug":"11541009266-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा स्टेडियम ए ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा स्टेडियम ए ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मिनि स्टेडियम में बनबसा 10-ए साइड (प्रति टीम दस दस खिलाड़ी) प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत बनबसा स्टेडियम ‘ए’ ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुधा बिष्ट ने मैच का शुभारंभ कराया।
पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बनबसा स्टेडियम ‘ए’ और टनकपुर सैलानीगोठ फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। बनबसा स्टेडियम ‘ए’ ने सैलानीगोठ को 6-0 से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बनबसा स्टेडियम ‘ए’ के खिलाड़ी मन्नत ने 3, विवेक ने 2 और शुभम राना ने 1 गोल किया। सैलानीगोठ की टीम गोल नही कर सकी। मैच के रैफरी राकेश चंद, लाइन मैन मोनू चंद और नीरज भंडारी थे। इस मौके पर भूपाल भट्ट, महेश चंद, कमला पाल, मनीष चंद, कमलेश भट्ट आदि मौजूद थे।