{"_id":"5b18222c4f1c1ba76e8b66a5","slug":"11528308268-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानीं ग्रामीणों की बात, टाले गूंठ गरसाड़ी वन पंचायत के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानीं ग्रामीणों की बात, टाले गूंठ गरसाड़ी वन पंचायत के चुनाव
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। बड़पास ग्राम पंचायत की गूंठ गरसाड़ी वन पंचायत में बुधवार को होने वाले चुनाव एन मौके पर टाल दिए गए। आय-व्यय का ब्यौरा नहीं दिए जाने की ग्रामीणों की शिकायत को मानते हुए चुनाव अधिकारी ने बुधवार को यह निर्णय लिया।
गूंठ गरसाड़ी के सामाजिक कार्यकर्त्ता घनानंद शर्मा सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कि वन पंचायत को होने वाली आय-व्यय की जानकारी लोगों को नहीं दी जा रही है। यहां तक कि मार्च में आरटीआई के तहत आवेदन लगाने के बावजूद ब्यौरा नहीं मिल सका। इसे लेकर सोमवार को एसडीएम से भी शिकायत करते हुए चुनाव टालने का आग्रह किया गया था। तब चुनाव निर्धारित वक्त पर ही होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
लेकिन बुधवार को गूंठ गरसाड़ी पहुंचे चुनाव अधिकारी राजस्व उप निरीक्षक हरीश चंद्र गहतोड़ी से लोगों ने एक बार फिर चुनाव टालने का आग्रह किया। कहा कि वे चुनाव कराने के विरोधी नहीं हैं, बल्कि इससे पूर्व आय-व्यय का ब्यौरा चाह रहे हैं। चुनाव अधिकारी ने हालात की नजाकत को देखते हुए चुनाव को टालने का निर्णय सुनाया। कहा कि अब आय-व्यय का ब्यौरा देने के बाद ही चुनाव कराए जाएंगे। बता दें कि गूंठ गरसाड़ी की वन पंचायत के लिए गांव की खुली बैठक में नौ पंचों के चुनाव के बाद सरपंच को चुना जाना था।
विज्ञापन