फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एनएसयूआई ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका

एनएसयूआई ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका

Sun, 13 May 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
एनएसयूआई ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाफल में गड़बड़ी होने से आहत रामनगर पीएनजी पीजी कॉलेज की छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के मामले को लेकर राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा में एनएसयूआई और छात्र-छात्राओं ने नाराजगी जताते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका।


उन्होंने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार न आने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। देवीधुरा में छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंकते हुए कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षाफल में लगातार अंकतालिकाओं में गड़बड़ियां होती आ रही हैं। जिससे कई छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के चलते एक छात्रा को मजबूर होकर जहर खाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर समय से कार्य प्रणाली में सुधार न किया गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर एनएसयूआई के छात्र नेता चेतन चम्याल, छात्र संघ अध्यक्ष गोकुल कोहली, प्रकाश मेहरा, गणेश राना, मनोज बिष्ट, राकेश फर्त्याल, करिश्मा चम्याल, सुमन कर्नाटक, रंजना जोशी, कमला रावत, दीपिका रावत, पुष्पा फर्त्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed