{"_id":"5a05df564f1c1bf4688ba6c0","slug":"11510334294-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर ग्राम फागपुर में कृषि उपकरण वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर ग्राम फागपुर में कृषि उपकरण वितरित
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने अंबेडकर ग्राम फागपुर में ग्रामीणों को राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए कृषि उपकरण बांटे। एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग आवश्यक है।
शुक्रवार को अंबेडकर ग्राम फागपुर में एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी ने कम्यूनिटी वेलफेयर प्रोग्राम के तहत ग्रामीणों को राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। ग्रामप्रधान गीता देवी की अध्यक्षता और एसआई सुरेश चंद के संचालन में हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों को गैंती, फावड़े, दरांती, खुर्पियों का वितरण किया गया। कंपनी के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा दी जाने वाली सूचनाओं से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो जाती हैं, जिससे उन्हें राष्ट्र के प्रति संभावित खतरों से निपटने में मदद मिलती है। इस दौरान स्वागत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत करने वाली स्कूली छात्राओं को पुरस्कार बांटे गए। कार्यक्रम में कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट कलजी सोढ़ा, एसआई जगदीश पाटनी, एएसआई ओमप्रकाश जोशी, एचसी अखिल विजय आदि मौजूद थे।