फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जन समस्याएं सुनीं

जन समस्याएं सुनीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
जन समस्याएं सुनीं
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने बाराकोट विकासखंड के बापरू, ग्वीनाड़ा, तल्ली ग्यूनाड़ा, गैरी, गुमौद आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को फोन कर कई समस्याओं का समाधान करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को बापरू में नारायण सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता और प्रधान खीम सिंह फत्र्याल के संचालन में हुई चौपाल में लोगों ने विधायक के सामने रोड कटिंग से ध्वस्त पेयजल योजना को ठीक कराने, बिजली के अस्त-व्यस्त तारों को ठीक करने, टिपनटॉप से बापरू गांव तक मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाई। लोगों ने तल्ला बापरू में रूप देव शर्मा की अध्यक्षता में पीएमजीएसवाई से बनी सड़के टूटने पर डामरीकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

इसके अलावा गांव के भगवती मंदिर के सुंदरीकरण करने, एससी आबादी में मंदिर निर्माण करने की मांग की गई। ग्यूनाड़ा में प्रधान केशव दत्त की अध्यक्षता में लोगों ने तल्ली ग्यूनाड़ा तक सड़क, मशान मंदिर में धर्मशाला, पंथोला तोक में बिजली के खंभे लगाने, पेयजल योजना की मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर हरीश चंद्र, भुवन चंद्र, लक्ष्मी दत्त, बची सिंह आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed