फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   15 जनवरी तक पूरा करें सामुदायिक शौचालय का निर्माण:डीएम

15 जनवरी तक पूरा करें सामुदायिक शौचालय का निर्माण:डीएम

Thu, 13 Dec 2018 11:54 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
15 जनवरी तक पूरा करें सामुदायिक शौचालय का निर्माण:डीएम
चंपावत। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में बनाए जा रहे 12 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हर हाल में 15 जनवरी 2019 तक तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट में स्वजल, पेयजल और जल संस्थान के कार्यो की समीक्षा बैठक में उन्होंने ग्राम पंचायतों में बनाए गए शौचालयों की जीओ टैगिंग की सुस्त गति पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


स्वजल परियोजना के जिला समन्वयक आरके गुप्ता ने बताया कि 12 सामुदायिक शौचालयों में से केवल एक का काम हुआ है। चंपावत, लोहाघाट और बाराकोट ब्लॉक की जीओ टैगिंग पूर्ण कर ली गई है। डीएम ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और वीडीओ के जरिए पाटी ब्लॉक की जीओ टैगिंग पूरा कराने की हिदायत दी। पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता वीके जोशी ने बताया कि 30 करोड़ रुपये की क्वैराला लिफ्ट पेयजल योजना के लिए 12.82 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल युनूस ने बताया कि जिला योजना में मंजूर 2.46 करोड़ रुपये के सापेक्ष 1.85 करोड़ रुपये का उपयोग कर लिया गया है। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एनबी बचखेती सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed