फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   भिंगराड़ा को अलग विकासखंड बनने की संभावना तेज

भिंगराड़ा को अलग विकासखंड बनने की संभावना तेज

Fri, 28 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
भिंगराड़ा को अलग विकासखंड बनने की संभावना तेज
चंपावत। जिले के भिंगराड़ा को अलग विकासखंड के बनाए जाने को लेकर एक बार फिर से सुगबुगाहट तेज हो गई है। विकासखंड बनाने के प्रस्ताव के उत्तर में शासन ने मामला गतिमान होने की बात कही है। शासन, प्रशासन को पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के अनुरूप पाटी विकासखंड के 22 गांवों को मिलाकर नया विकासखंड के अस्तित्व में आने की उम्मीद से क्षेत्र के निवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


भिंगराड़ा को विकासखंड बनाने की मांग 30 साल पुरानी है। वर्ष 1987 से ग्राम पंचायत खरही के वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता टीकाराम शर्मा भिंगराड़ा को अलग विकासखंड बनाने की मांग करते आ रहे हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लंबे समय से अलग से विकासखंड बनाने को लेकर मोर्चा खोला हुआ है।
विज्ञापन


टीकाराम शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों के आंदोलन और वर्षों पुरानी मांग के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी, सीडीओ की सहमति के बाद शासन को भिंगराड़ा ब्लॉक के गठन का प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर शासन स्तर से प्रतिउत्तर उन्हें मिला है। इसमें लिखा है कि विकासखंड की कार्यवाही गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12904 की आबादी रहेगी प्रस्तावित ब्लॉक में शामिल
चंपावत। प्रस्तावित भिंगराड़ा विकासखंड में 22 गांवों की 12904 की आबादी को प्रस्तावित ब्लॉक में शामिल किया गया है जिनमें वारसी, भिंगराड़ा, बिनवालगांव, चल्थिया, चौड़ामेहता, चौड़ापित्ता, धरसौं, गड्यूड़ा, गोलडांडा, खरही, करौली, कुल्यालगांव, मछियाड़, मंगललेख, परेवा, रमक, साल, सकदेना, टांण मल्ला, टाक बलवाड़ी, निलौटी, बालातड़ी ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed