{"_id":"5ad38a544f1c1b65098b4a0d","slug":"111523812948-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना कैंटीन में रैंक के आधार पर दिया जाएगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना कैंटीन में रैंक के आधार पर दिया जाएगा सामान
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)।
पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीरनारियों को रैंक के अनुसार सीएसडी कैंटीन से सामान दिया जाएगा। यह व्यवस्था एक मई से लागू हो जाएगी। सोमवार से बुधवार सिपाही से हवलदार तक के रैंक वाले पूर्व सैनिक, वीरनारियों और आश्रितों को, जबकि बृहस्पतिवार से शुक्रवार को नायब सूबेदार, सूबेदार, सूबेदार मेजर, उनकी विधवा और आश्रितों के लिए तय किए गए हैं। शनिवार के दिन सेनाधिकारी, आनरेरी लेफ्टिनेंट, आनरेरी कैप्टन, उनकी विधवा और आश्रितों को सामान दिया जाएगा।
बनबसा स्थित सेना की कैंटीन में आए दिन लगने वाली भीड़ से पूर्व सैनिक, आश्रित और वीरनारियां परेशान थीं। कई पूर्व सैनिकों और आश्रितों को बिना सामान लिए ही लौटना पड़ रहा था। बीते माह गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा, टनकपुर के अध्यक्ष कै. भानी चंद और पूर्व सैनिक कल्याण समिति ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट ने सेना छावनी के अधिकारियों से कैंटीन में लगने वाली भीड़ नियंत्रण करने और सभी को समय पर सामान उपलब्ध कराने की मांग की थी। कै.चंद ने बताया कि स्टेशन हेडक्वार्टर के सेनाधिकारियों ने कैंटीन भवन विस्तार करने और बिलिंग काउंटरों को बढ़ाने तक रैंकों के आधार पर पूर्व सैनिकों को सामान देना तय किया गया है।