{"_id":"5a88521d4f1c1b4d588b8f95","slug":"111518883357-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी के आतंक से निजात दिलाओ, वन दरोगा को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी के आतंक से निजात दिलाओ, वन दरोगा को घेरा
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
वनदरोगा को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। गांव ऊंचौलीगोठ, थ्वालखेड़ा, गैड़ाखाली, नायकगोठ, आमबाग, छीनीगोठ मां पूर्णागिरि धाम जाने वाले मार्ग के नीचे बसे हैं। इन गांवों के लोगों के लिए हाथी मुसीबत बने हैं। इन इलाकों से परेशान लोगों ने शनिवार को वन दरोगा का घेराव कर हाथी के उत्पात से बचाने की मांग की। ग्रामीणों ने हाथी के उत्पातों से बचाव के लिए हाथी दीवार बनाने, सोलर फेंसिंग लगाने, वन कर्मियों की रात्रि गश्त बढ़ाने, फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। इसे लेकर ग्रामीणों ने ब्रह्मदेव क्षेत्र के वन दरोगा मनीश राणा का घेराव किया। बताया कि हाथियों ने थ्वालखेड़ा, छीनीगोठ में करीब पांच बीघा खेत में खड़ी फसल बर्बाद कर दी। छीनीगोठ की लक्ष्मी देवी, खड़क सिंह, मोहन जुकरिया, मथुरा दत्त जोशी, मोहन तिवारी, पंकज कुमार, थ्वालखेड़ा के खीम सिंह, फतेह सिंह, गणेश दत्त, गिरीश चंद, दान सिंह आदि को नुकसान पहुंचाया। इसका मुआवजा मिलना चाहिए। इनमें ग्राम प्रधान सुंदर बोहरा, दीपा बिष्ट, नारायण सिंह महर, सुंदर देवी, शांति, पुष्पा, यशोदा, शोभा, कमला, मंजू आदि थे।
टनकपुर के कई गांवों में हाथी परेशानी का सबब बन रहे
रात्रि गश्त, हाथी दीवार, सोलर फेंसिंग बनाने की मांग
विज्ञापन
टनकपुर के कई गांवों में हाथी परेशानी का सबब बन रहे
रात्रि गश्त, हाथी दीवार, सोलर फेंसिंग बनाने की मांग