फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ऐसे में कैसे सुधरेगी नौनिहालों की सेहत

ऐसे में कैसे सुधरेगी नौनिहालों की सेहत

Fri, 10 Nov 2017 10:48 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
ऐसे में कैसे सुधरेगी नौनिहालों की सेहत

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
बाराकोट विकासखंड के फर्तोला आंगनबाड़ी केंद्र में बजट के अभाव में टेक होम राशन (टीएचआर) नहीं बंट पा रहा है। लाभार्थियों को सरकारी सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। गर्भवती, धात्री महिलाओं, तीन वर्ष तक के बच्चों को अगस्त, सितंबर, अक्तूबर का टीएचआर अभी तक नहीं मिल पाया है। नवंबर का टीएचआर उधार लेकर बांटा गया। मानदेय न मिलने से भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को काफी परेशानी हो रही है।

अमर उजाला ने इस केंद्र का जायजा लिया तो यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दमयंती वर्मा, सहायिका देवकी देवी बच्चों को पढ़ा रही थीं। आशा कार्यकर्ता रेनू देवी भी मौजूद थीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्मा ने बताया कि केंद्र में सात माह से तीन वर्ष तक के 10, तीन से छह वर्ष तक के चार बच्चे, एक गर्भवती, दो धात्री महिलाएं पंजीकृत हैं। इस साल जुलाई, अगस्त, सितंबर का आधा मानदेय मिला है, जबकि अक्तूबर का भुगतान ही नहीं मिला है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दमयंती वर्मा का कहना है कि यहां पंजीकृत गर्भवती, धात्री, तीन वर्ष तक के बच्चों को अगस्त, सितंबर, अक्तूबर का टीएचआर नहीं दिया जा सका है। नवंबर का टीएचआर उधार लेकर बांटा जा रहा है।
विज्ञापन


ठंडे बस्ते में गई वृद्धा पोषण आहार योजना
राज्य सरकार द्वारा संचालित वृद्धा पोषण आहार योजना ठंडे बस्ते में चली गई है। केंद्र में छह बुजुर्ग पंजीकृत हैं, जिन्हें पिछले अप्रैल से पोषाहार का वितरण नहीं हो पाया है। बाल विकास विभाग द्वारा वृद्धों को बांटे जाने वाले टीएचआर का लंबे समय से वितरण न होने से वृद्ध काफी निराश हैं। पोषाहार न मिलने से बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय केंद्र, राज्य सरकार आधा-आधा देती हैं। केंद्र से आए बजट से आधे मानदेय का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन राज्य सरकार से बजट नहीं आ पाया है। बजट आने पर ही मानदेय दिया जा सकेगा। बजट के अभाव में जो कार्यकर्ता टीएचआर नहीं बांट सके, उनको भुगतान नहीं मिलेगा। अलबत्ता इस माह के टीएचआर का वितरण हो चुका है।
- पुष्पा कोठारी, सीडीपीओ, बाल कल्याण विभाग, बाराकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed