फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   108: The period of time manipulation

108 : कॉल की गड़बड़ी बनी काल

Tue, 28 Jun 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Tue, 28 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

चंपावत। आमतौर पर संकटमोचक बनने वाली आपात चिकित्सा सेवा 108 ने सोमवार को गंभीर मरीज को हायर सेंटर ले जाने में लापरवाही दिखाई। यहां से देरी की वजह से हृदयरोग से पीड़ित गंगा देवी (48) को बचाया नहीं जा सका। तड़के खटीमा के एक प्राइवेट अस्पताल में उनकी मौत हो गई। देरी की वजह 108 को की गई कॉल का उप्र के 108 नंबर पर पहुंचना बताया गया।

विज्ञापन


असम में तैनात फौजी कनलगांव निवासी महेंद्र सिंह बोहरा की पत्नी गंगा देवी हृदयरोग से पीड़ित थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा.उदय शंकर का कहना है कि सोमवार शाम अस्पताल पहुंची मरीज की हालत ज्यादा खराब थी। गंगा देवी 23 जून को भी अस्पताल आई थीं। हृदय में ब्लॉकेज के चलते उनका ऑपरेशन होना जरूरी था। डा.शंकर का कहना है कि जरूरी उपचार के बाद मरीज की जान को बचाने के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


मगर मरीज को जिला अस्पताल से ले जाने में करीब एक घंटे का वक्त लग गया। मरीज के साथ आए मोहन भट्ट और अन्य लोगों का कहना है कि आपात चिकित्सा सेवा 108 को कॉल की। बाद में पता चला कि यह कॉल देहरादून न जाकर लखनऊ चली गई। इस गड़बड़ी के चलते यहां से आगे जाने में अनावश्यक देरी की। जबकि 108 सेवा जिला अस्पताल परिसर में पार्क थी। साथ ही ड्राइवर सहित पैरामेडिकल स्टाफ भी मौके पर था। मगर 108 नंबर पर कॉल करने के बावजूद रिस्पोंस में ढिलाई हुई। जिला अस्पताल में खड़ी 108 सेवा मुख्यालय की हरी झंडी का इंतजार करती रही। देरी की वजह से कुछ देर मरीज के अटैंडेंट और 108 स्टाफ के बीच विवाद की भी नौबत आई। सीएमएस डा.आरके जोशी और ईएमओ डा.उदय शंकर के हस्तक्षेप के बाद करीब 55 मिनट बाद तकरीबन 8 बजे 108 सेवा मरीज को लेकर हायर सेंटर के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में खटीमा में गंगा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed