{"_id":"5c3b762abdec22735a79369a","slug":"101547400746-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीठासाहिब में धूमधाम से मनाई गुरु गोविंद सिंह की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीठासाहिब में धूमधाम से मनाई गुरु गोविंद सिंह की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। रीठा साहिब गुरुद्वारे में रविवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान रीठासाहिब में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सैकड़ों तीर्थ यात्रियों ने लधिया घाटी में स्नान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, नानकमत्ता, हल्द्वानी आदि क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने श्रद्धालुओं को मीठे रीठे का प्रसाद बांटा। इस मौके पर सुरेश, कल्याण सिंह, भरत, केशव, रेखा, आदर्श ने सहयोग किया।