{"_id":"5c37954abdec2273371b8a4f","slug":"101547146570-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में जल्द बनेगा फायर स्टेशन कार्यालय का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में जल्द बनेगा फायर स्टेशन कार्यालय का भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के लोहाघाट में जल्द फायर स्टेशन कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण निर्माण विभाग ने 20 लाख रुपये का स्टीमेट तैयार कर पुलिस निदेशालय को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द फायर स्टेशन कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
वर्तमान में फायर स्टेशन कार्यालय लोहाघाट थाने में ही टिन शेड में चल रहा है। यह शेड काफी पुराना है। इसके चलते बारिश के दौरान जगह-जगह से अंदर पानी आता है। जिससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस विभाग ने ग्रामीण निर्माण विभाग को फायर स्टेशन कार्यालय लोहाघाट का इस्टीमेट तैयार करने का जिम्मा सौंपा था। विभाग ने इस्टीमेट तैयार कर निदेशालय को भेज दिया है। निदेशालय से स्वीकृति मिलने के बाद फायर स्टेशन कार्यालय में भवन बनने का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
फायर स्टेशन में होगा इनका निर्माण
चंपावत। लोहाघाट फायर स्टेशन कार्यालय को स्वीकृति मिलने के बाद कार्यदायी संस्था के माध्यम से कार्यालय रूम, वॉच रूम, एमटी रूम का निर्माण किया जाएगा।
इसके बाद फायर स्टेशन में जगह की दिक्कत दूर हो जाएगी। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि लोहाघाट के फायर स्टेशन कार्यालय के लिए 20 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार कर पुलिस निदेशालय को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद पक्के भवन का निर्माण किया जाएगा।