फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खस्ताहाल मार्ग से मरीज और छात्र परेशान

खस्ताहाल मार्ग से मरीज और छात्र परेशान

Wed, 25 Jul 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल मार्ग से मरीज और छात्र परेशान
बनबसा (चंपावत)। अस्पताल मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से मरीजों के साथ ही डिग्री कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत हो रही है। कीचड़ में फिसलने से कई दोपहिया और साइकिल सवार गिरकर चोटिल तक हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन


बनबसा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाला संपर्क खस्ताहाल है। इस मार्ग का अब तक डामरीकरण नहीं किया गया है। इस कारण जरा सी बारिश में अस्पताल को जाने वाले मार्ग पर जलभराव के साथ ही कीचड़ की समस्या पैदा हो रही है। चूंकि भवन के अभाव में बनबसा का राजकीय महाविद्यालय भी अस्पताल भवन में ही संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे डिग्री कॉलेज स्टाफ और मरीजों के अलावा करीब दो सौ छात्र-छात्राओं को भी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल के फार्मेसिस्ट डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि कई मरीजों के अलावा वे स्वयं भी कीचड़ पर स्कूटी से फिसल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित ने बताया कि उनके स्टाफ के साथ ही छात्र-छात्राओं को खस्ताहाल मार्ग से कॉलेज आने-जाने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed