फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   संस्कृत महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम:मैरिट में आए देवीधुरा के पांच छात्र

संस्कृत महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम:मैरिट में आए देवीधुरा के पांच छात्र

Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
संस्कृत महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम:मैरिट में आए देवीधुरा के पांच छात्र

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद देहरादून द्वारा आयोजित पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) और उत्तर मध्यमा (इंटर) की परीक्षाओं में श्री मां बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस कॉलेज के विनय ने पूर्व मध्यमा परीक्षा में प्रदेश में दूसरा और लक्की ने उत्तर मध्यमा परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उत्तर मध्यमा में प्रदेश में तीसरा स्थान अमित को मिला है।


प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि इस साल की पूर्व मध्यमा परीक्षा में विनय पांडेय पुत्र हरीश चंद्र पांडेय निवासी कोकिल बना रामगढ़ नैनीताल ने 83.20 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा धीरज मेलकानी पुत्र बंशीधर मेलकानी निवासी ग्राम जलना, नील पहाड़ी पहाड़पानी नैनीताल ने 80 फीसदी अंक प्राप्त कर पूर्व मध्यमा में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। उत्तर मध्यमा में लक्की जोशी पुत्र गिरीश चंद्र जोशी निवासी नदगल महातोलिया गांव पहाड़पानी नैनीताल ने 80.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अमित जोशी पुत्र प्रकाश चंद्र जोशी निवासी ग्राम डुंगराकोट, मूलाकोट चंपावत ने 80.60 फीसदी अंक प्राप्त प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रोहित पुत्र देवकी नंदन, डुंगराकोट मूलाकोट चंपावत ने 77.20 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां, योगेश चंद्र पुत्र कृष्ण चंद्र चंद्र ग्राम सुनकोट ज्योसूड़ा नैनीताल ने 76.40 फीसदी अंक से प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा है। सभी छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए। महाविद्यालय के प्रबंधक दिलीप सिंह चम्याल, प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी, विनोद गड़कोटी ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed