{"_id":"5b18222b4f1c1bb0318b5782","slug":"101528308267-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन दुर्घटना होने पर संबंधित अधिकारी रहेंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन दुर्घटना होने पर संबंधित अधिकारी रहेंगे जिम्मेदार
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने सभी एसडीएम और एआरटीओ को ओवर लोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने, वाहन चेकिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिला सभागार में राजस्व विभाग और कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने वाहन चेकिंग में सुस्ताई पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि वाहन दुर्घटनाओं पर रोक न लगने, वाहनों की नियमित चेकिंग न होने की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। दुर्घटना होने पर संबंधित अधिकारी की लापरवाही मानी जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग की ओर से लाइसेंस निरस्तीकरण के प्रकरणों पर कोई कार्रवाई न करने पर एआरटीओ पर नाराजगी जताई।
उन्होंने सभी व्यावसायिक वाहनों की संख्या और उनके कार्यों को संज्ञान में लेते हुए अवैध खनन पर लगे वाहनों को सीज करने और जुर्माना वसूलने के निर्देश भी दिए। डीएम ने पटल प्रभारियों को अपने कार्यों को गंभीरता से लेने, प्रकरणों का निस्तारण त्वरित गति से करने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में राजस्व, फौजदारी, पुलिस, राजस्व पुलिस अपराध, वसूली, आबकारी, मनोरंजन, अतिक्रमण तथा आपदा के लिए जरूरी तैयारी के संबंध में भी विचार- विमर्श किया गया। बैठक में एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, प्रभारी अधिकारी अनिल गर्ब्याल, एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, निर्मला बिष्ट, आरसी गौतम, एआरटीओ रश्मि भट्ट, सभी शासकीय अधिवक्ता, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय और पटल प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
फोटो 06 सीपीटी 05 पी।
बाक्स
बड़े बकाएदारों से सख्ती से वसूली करने के निर्देश
चंपावत। डीएम ने पुलिस के सम्मन तामीली में सुस्ती पर भी नाराजगी जताई। सीआरपीसी वादों पर नियमित सुनवाई कार्य में सुस्ती और संग्रह वसूली में रुचि न लेने पर डीएम ने फटकार लगाई है। वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े बकाएदारों पर सख्ती से नकेल कसने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, नगर में खुले में मांस की ब्रिकी, जानवरों का वध, अवशेषों का निस्तारण न होने देने और सड़ी गली सब्जी, मिष्ठान बिक्री पर भी नकेल कसने को कहा। ब्यूरो