फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया

Wed, 10 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया
लोहाघाट (चंपावत)। पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी का पुलिस ने मेडिकल कराकर स्लाइड जांच के लिए भेज दी है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पंचेश्वर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन


पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी डीएल वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कहा कि नेपाल सीमा से लगे एक गांव का युवक विकास सिंह लंबे समय से पुत्री को डरा धमकाकर उसकी अस्मत लूटता रहा। आरोपी दिल्ली में काम करता है। बुधवार को एसओ डीएल वर्मा ने किशोरी का लोहाघाट सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। डॉ.सोनाली मंडल ने किशोरी का मेडिकल कर स्लाइड तैयार कर पुलिस को सौंप दी।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि स्लाइड को जांच के लिए देहरादून भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323, 504, 506, एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो में मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जांच सीओ राजन सिंह रौतेला द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग
लोहाघाट (चंपावत)। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी ने एसपी धीरेंद्र गुंज्याल को ज्ञापन सौंपकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। रीता का कहना है कि किशोरी के साथ दुराचार की घटना ने क्षेत्र को शर्मसार किया है। उनका कहना है कि एक ओर सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है, दूसरी ओर पीड़िता पढ़ाई छोड़कर खौफ के साये में जी रही है। उन्होंने आरोपी को फांसी दिलाने के साथ ही पढ़ाई छोड़ चुकी बेटी को फिर से स्कूल में दाखिला दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed