{"_id":"5b070d7d4f1c1bf46e8b4739","slug":"101527188861-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय इंसपायर अवार्ड के लिए चंपावत की दो छात्राएं चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय इंसपायर अवार्ड के लिए चंपावत की दो छात्राएं चयनित
Updated Fri, 25 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजल और प्रीति के मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित
चंपावत। राजीव नवोदय देहरादून में आयोजित इंसपायर्ड अवार्ड प्रदर्शनी तथा प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में चंपावत जिले की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सों की छात्रा काजल जोशी और जीआईसी भिंगराड़ा की प्रीति इसमें शामिल हैं।
काजल ने मूविंग टायलेट पर और जीआईसी भिंगराड़ा की छात्रा प्रीति ने बल्व रिमूवर पर अपना मॉडल तैयार किया था। नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन गुजरात से आए वैज्ञानिकों इन दोनों छात्राओं के मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन किए। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, उमेद बिष्ट, पान सिंह मेहता, ललित मोहन बोहरा आदि ने इन छात्राओं के प्रदर्शन को सराहनीय बताया। विज्ञान समन्वयक नवीन पंत ने बताया कि सभी राज्यों से चुने गए बाल वैज्ञानिकों में से 60 बाल वैज्ञानिकों की प्रदर्शनी राष्ट्रपति भवन में लगेगी। उन्हें राष्ट्रपति के साथ रात्रि भोज करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा 30 श्रेष्ठ बाल वैज्ञानिकों को भारत सरकार की ओर से विदेश भ्रमण कराया जाएगा।
फोटो 24 सीपीटी 06पी, 07पी।