{"_id":"5ad237f34f1c1b5f098b47e3","slug":"101523726323-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनकांडा बहुउद्देश्यीय शिविर में 70 प्रमाणपत्र बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनकांडा बहुउद्देश्यीय शिविर में 70 प्रमाणपत्र बने
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। ग्राम उज्ज्वला योजना के तहत पाटी विकासखंड में बहुउद्देश्यीय शिविर में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकांडा में एसडीएम निर्मला बिष्ट के निर्देशन और तहसीलदार मनोरथ लखचौरा की देखरेख में लगे शिविर में 70 लोगों के परिवार रजिस्टर और 70 जाति प्रमाणपत्र बनाए गए। शिविर के संचालन में राजस्व उप निरीक्षक मोहित मेहता, रवींद्र गोस्वामी, प्रधान रेवती देवी, राजेंद्र सिंह मौनी ने सहयोग किया।
इधर बाराकोट में बीडीओ पूरन सिंह रावत के निर्देशन में बहुउद्देश्यीय शिविर में आठ परिवार रजिस्टर की नकल, चार जन्म प्रमाणपत्र, तीन वृद्धावस्था पेंशन, दो विधवा पेंशन और एक दिव्यांग लाभार्थी के आवेदन पत्र भरे गए। शिविर में एबीडीओ महेश चंद्र परगांई, एडीओ पंचायत संजय कुमार आर्य, मनोज कुमार, दीपक टम्टा, लता कार्की, ललित मोहन पांडेय, सचिन उपाध्याय आदि ने सहयोग किया।