{"_id":"5a07334d4f1c1b76678baa9d","slug":"101510421325-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों का घर घर जाकर सत्यापन कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों का घर घर जाकर सत्यापन कार्य शुरू
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। नगर पालिका क्षेत्र के वोटर का सत्यापन कार्य शुरू हो गया है। संगणक घर घर जाकर नए और पुराने मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। पालिका क्षेत्र के सातों वार्डों में आठ नवंबर से शुरू ये अभियान 11 दिसंबर तक चलेगा।
नागनाथ वार्ड के सभासद दीपक तड़ागी ने बताया कि साल 2013 में पालिका चुनाव में 1100 वोटर थे। 2018 में होने वाले पालिका चुनाव में वोटर की संख्या बढ़ कर तकरीबन 1300 होने की उम्मीद है। नागनाथ वार्ड के संगणक शंकर गिरी गोस्वामी ने बताया कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों का नाम नगर निकाय निर्वाचन प्रपत्र 3क निर्वाचक गणना कार्ड में दर्ज करना है। इसके अलावा भवन संख्या, मोहल्ला और मतदाता पहचान संख्या भी दर्ज की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं को अनिवार्य रूप से जन्मतिथि प्रमाण पत्र जमा करवाने हैं। संगणक ने बताया कि सत्यापन की प्रक्रिया 11 दिसंबर तक चलेगी।