{"_id":"5828a1a44f1c1b7304b39d1a","slug":"100-m-the-lunar-and-200m-sprint-in-zeeshan-who-topped-sajid","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मी. फर्राटा में चंद्रकला और 200 मी. में जीशान, साजिद रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मी. फर्राटा में चंद्रकला और 200 मी. में जीशान, साजिद रहे अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
मार्च पास्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिनी अंतर विद्यालयी ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. एम शाहिद ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर स्काउट, गाइडों, कैडेटों और एनएसएस के स्वयं सेवियों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी।
क्षेत्र शिक्षा अधिकारी अंबा दत्त पंत की देखरेख में स्टेडियम मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन हुई बालिका सब जूनियर वर्ग की 100 मी. फर्राटा रेस में चंद्रकला जोशी ने बाजी मारी। मेघा भट्ट दूसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग में 200 मी. दौड़ में मो. जीशान और सब जूनियर वर्ग में मो. साजिद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सतीश जोशी, कल्पना धामी, मो. मोहसीन, तरनदीप सिंह, आरएस रावत, दिवाकर भट्ट शामिल थे। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में जीबी पपनै, आत्मप्रकाश, आरएस राजपूत, प्रेम सागर, एनसीसी कमांडेंट ले. एलडी तिवारी, एसएस राणा, नंदकिशोर गौतम आदि मौजूद थे।