फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Women put a stop to the consumption of liquor in Ratgaon

Chamoli News: थराली के रतगांव में शराब के प्रचलन पर महिलाओं ने लगाई रोक

Wed, 11 Feb 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 11 Feb 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Women put a stop to the consumption of liquor in Ratgaon
थराली के रातगांव में शराब के खिलाफ जागरूकता रैली निकलती महिलाएं। स्रोत : जागरूकता पाठक
बैठक कर लिया निर्णय, शराब के खिलाफ रैली भी निकाली
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। थराली विकासखंड के रतगांव में महिलाओं ने बैठक कर शराब के प्रचलन पर रोक लगाने का निर्णय लिया। साथ ही गांव में रैली निकालकर शराब के नुकसान, नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली। कहा कि यदि कहीं शराब परोसी गई तो 10 से 21 हजार तक का जुर्माना लिया जाएगा। रतगांव में ग्राम प्रधान दीपा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा देवी और निर्वतमान महिला मंगल दल अध्यक्ष खिलेश्वरी देवी के नेतृत्व में आयोजित हुई बैठक में महिलाओं ने कहा कि गांवों में आयोजित होने वाले सामाजिक समारोहों में शराब के प्रचलन को प्रतिबंधित किया जाएगा। कहा गया कि सामाजिक कार्याें में शराब के प्रचलन से युवा पीढ़ी पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। यही नहीं गांव का सामाजिक ताना बाना, और पारिवारिक माहौल भी खबरा हो रहा है। कई बार नशे की हालात विवाद का कारण भी बन रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप फस्र्वाण ने बताया कि महिलाओं ने शराब परोसने, बेचने आदि के मामले में पकड़े जाने पर 10 से 21 हजार का जुर्माना किए जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान महिलाओं ने गांव में रतगांव सड़क पर जागरूकता रैली भी निकाली। ग्रामीणों ने महिलाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed