फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Woman gives birth to child in 108 service

आपातकालीन वाहन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, दोनों सुरक्षित

Sun, 16 Aug 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to child in 108 service
कर्णप्रयाग। चमोली जिला अस्पताल में सामान्य प्रसव तक की भी सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल शनिवार को तब खुली जब एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल गोपेश्वर से श्रीनगर रेफर किया गया। परिजन उसे 108 सेवा से श्रीनगर ले जा रहे थे, लेकिन महिला ने कर्णप्रयाग के पास ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला को 108 सेवा कर्मी सीएचसी कर्णप्रयाग ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को स्वस्थ बताया और मां में खून की कमी बताकर उसे श्रीनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के 108 सेवा में तैनात फार्मेसिस्ट सुमित खनेड़ा ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर से गर्भवती माधुरी पत्नी मदन लाल निवासी-कोटेश्वर पोस्ट-बेरागना को डॉक्टरों ने बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया। रेफर होने के बाद महिला को 108 सेवा से श्रीनगर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान माधुरी को तेज प्रसव पीड़ा हुई और उसने पंचपुलिया में बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला व बच्चे की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनको सीएचसी कर्णप्रयाग लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा को जरूरी उपचार दिया और महिला में खून की कमी देखते हुए उसे श्रीनगर रेफर किया। 108 एंबुलेंस चालक अंकित निराला ने कहा कि आपातकालीन वाहन पहाड़ी क्षेत्रों के लिए लगातार वरदान साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed