फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water level of Alaknanda river suddenly increased, NTPC embankments broken

Chamoli News: अचानक बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर, एनटीपीसी के तटबंध टूटे

Mon, 06 May 2024 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 06 May 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
Water level of Alaknanda river suddenly increased, NTPC embankments broken
अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने से हेलंग में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना के तटबंध टूटे। जा
फोटो
विज्ञापन

ऊपरी क्षेत्र में हुई बारिश से अचानक बढ़ा जलस्तर

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। ऊपरी क्षेत्र में हुई बारिश से सोमवार दोपहर को अचानक अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे एनटीपीसी के हेलंग में बन रहे तटबंध टूट गए। यहां अफरातफरी मच गई। जलस्तर बढ़ने पर तुरंत मजदूर वहां से भाग निकले। मजदूर सुरक्षित बच गए लेकिन अन्य मशीनें यहां फंस गईं। हालांकि कंपनी को कितना नुकसान हुआ है इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
एनटीपीसी के तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना के तहत हेलंग में बन रहे पावर हाउस के तटबंध वर्ष 2013 की आपदा में टूट गए थे। इन तटबंध का इन दिनों निर्माण चल रहा है। सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक तेज बारिश हुई, जिससे अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया और यहां निर्माणाधीन तटबंध टूट गए। जल स्तर बढ़ने पर मजदूर वहां से तुरंत भाग निकले। उसके बाद नदी में फंसी मशीनों और अन्य उपकरणों को सुरक्षित निकालने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


गैरसैंण और कर्णप्रयाग में हुई बूंदाबांदी

गैरसैंण/कर्णप्रयाग। सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और गैरसैंण और कर्णप्रयाग में हल्की बारिश हुई। बारिश होने पर लोगों को आग के धुएं से कुछ राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed