फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water did not come in the school for a week

Chamoli News: स्कूल में एक सप्ताह से नहीं आया पानी तो सड़क पर उतरीं छात्राएं

Mon, 21 Aug 2023 08:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
Water did not come in the school for a week
एक सप्ताह से पानी के लिए भटक रही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं ने विद्यालय परिसर से लेकर वन विभाग कार्यालय तक जुलूस निकाला और जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से स्कूल में पानी नहीं आ रहा है। पानी पीना हो तो एक किमी दूर जाकर जाना पड़ रहा है। छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए जल संस्थान के कर्मी मौके पर पहुंचे और पेयजल लाइन दुरुस्त कर सप्लाई शुरू की।
विज्ञापन

13 अगस्त की रात को हुई अतिवृष्टि से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से स्कूल में पानी की सप्लाई ठप है। दूर-दराज के क्षेत्रों से विद्यालय में पहुंचने वाली छात्राओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। कई छात्राएं तो एक किलोमीटर दूर जाकर पीने के लिए पानी लाती हैं। सोमवार को सुबह आठ बजे छात्राएं विद्यालय पहुंचीं और पानी नहीं आने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। जब तक प्रधानाचार्य व शिक्षिकाएं छात्राओं को रोकतीं तब तक वे सड़कों पर उतर आईं। वह जुलूस निकालती हुईं वन विभाग कार्यालय के गेट तक पहुंचीं और जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी सूचना जब जल संस्थान के अधिकारियों को मिली तो आनन-फानन में तीन कर्मचारियों को स्कूल भेजा गया और पेयजल लाइन जोड़कर आपूर्ति शुरू कर दी गई। प्रधानाचार्य ललित मोहन बिष्ट ने बताया कि छात्राओं के साथ ही शिक्षिकाएं भी पीने के पानी के लिए परेशान थीं। जल संस्थान के कर्मियों की ओर से अब पानी की लाइन सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed