फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Water crisis in Durgapur village situated at the confluence of rivers

Chamoli News: नदियों के संगम पर बसे दुर्गापुर गांव में भी पानी का संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in Durgapur village situated at the confluence of rivers
बिछाई पेयजल योजना से नहीं हो रही है जलापूर्ति, ग्रामीण नदी से ढो रहे पानी
विज्ञापन

गोपेश्वर। दशोली विकासखंड के दुर्गापुर गांव में पेयजल किल्लत बनी है। अलकनंदा और वीर गंगा के संगम पर स्थित दुर्गापुर गांव के ग्रामीण नदी से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिला प्रशासन से पेयजल आपूर्ति की मांग की गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
दुर्गापुर गांव में अनुसूचित जाति के करीब 60 परिवार निवास करते हैं। बीते वर्ष बरसात में गांव में जगह-जगह भूस्खलन होने से ग्रामीणों को मुसीबत का सामना करना पड़ा था। कई जगहों पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है। ग्रामीण अंसी लाल, तारेंद्र थपलियाल, कमला देवी और पंकज का कहना है कि गर्मियों में पानी की किल्लत बढ़ जाएगी। जल निगम से गांव को जल जीवन मिशन योजना से जोड़ने की मांग उठाई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता वीके जैन ने बताया कि दुर्गापुर गांव में पेयजल योजना के संबंध में हमें प्रस्ताव नहीं मिला है। इस संबंध में जानकारी लेकर पेयजल की समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़क सुधारीकरण के काम से टूटी पानी की लाइन से पेयजल किल्लत



नारायणबगड़। पिछले तीन दिन से नारायणबगड़ के केवर गांव और थरालीबगड़ कस्बे में पानी का संकट बना है। नारायणबगड़-भगोती मोटर मार्ग पर चल रहे सड़क सुधारीकरण कार्य के चलते पेयजल की पाइप लाइन आए दिन टूट रही है, जिससे पेयजल किल्लत हो रही है।



होटल व्यवसायी संतोष नेगी, सुदर्शन रावत, राम सिंह मेहरा ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के ठप होने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन उन्हें पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। जल संस्थान के सहायक अभियंता दिनेश पुरोहित ने कहा कि सड़क पर चल रहे कार्य के कारण पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से ये समस्या हो रही है। पाइप लाइन की मरम्मत की जा रही है। सोमवार शाम तक पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी। संवाद


भट्टीसेरा में पेयजल किल्लत से लोग परेशान
श्रीनगर। श्रीनगर के निकटवर्ती भट्टीसेरा व अरखुंड गांव में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना कि कई समय से उन्हें इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे जमसाली पेयजल योजना पर पानी के लिए निर्भर हैं, लेकिन योजना का उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है। भट्टीसेरा के उपेंद्र सिंह रावत का कहना है कि भट्टीसेरा व अरखुंड के करीब 35 परिवार पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। जल संस्थान के सहायक अभियंता कृष्णकांत ने बताया कि भट्टीसेरा गांव की पेयजल लाइन ग्राम सभा के अंतर्गत आती है। ग्रामीणों को विभाग के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी तो उन्हें सहयोग किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed