{"_id":"67694a6d4a09e6988909d0e2","slug":"visited-the-winter-places-of-worship-of-badrinath-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-109813-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ के शीतकालीन पूजा स्थलों का भ्रमण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ के शीतकालीन पूजा स्थलों का भ्रमण किया
Mon, 23 Dec 2024 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 23 Dec 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की पहल पर श्रीनंदा देवी संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय कमेड़ा (नंदप्रयाग) के छात्र-छात्राओं और आर्चायगणों ने बदरीनाथ धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को तीर्थस्थलों की महत्ता के बारे में भी बताया गया।
शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने शीतकालीन यात्रा पड़ाव पर उद्धव और वासुदेव मंदिर योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर, कुबेर मंदिर और नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ का भ्रमण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हरीश तोपवाल, विनोद पुरोहित, विमल पुरोहित, गजेंद्र सिंह, गौरव, तनीषा, तमन्ना, लक्ष्मी, नीलम, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे। तीर्थस्थलों के बाद छात्र-छात्राओं ने पर्यटन स्थली औली का भ्रमण भी किया। संवाद