{"_id":"669fac0519e6bdb0be0874d6","slug":"villagers-of-marginal-area-kosha-worshiped-in-parvati-kund-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-107204-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सीमांत क्षेत्र कोषा के ग्रामीणों ने पार्वती कुंड में की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सीमांत क्षेत्र कोषा के ग्रामीणों ने पार्वती कुंड में की पूजा
Tue, 23 Jul 2024 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना करते कोषा के ग्रामीण। स्रोत जागरूक पाठक
फोटो
भारत-चीन सीमा पर बाड़ाहोती में स्थिति है यह कुंड
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सीमांत क्षेत्र कोषा गांव के भोटिया जनजाति के ग्रामीणों का 30 सदस्यीय दल भारत-चीन सीमा पर स्थित पार्वती कुंड पहुंचा। ग्रामीणों ने यहां शिव पार्वती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। ग्रामीणों का दल सावन माह में प्रत्येक साल यहां पहुंचता है।
भारत-चीन सीमा पर बाड़ाहोती में पार्वती कुंड स्थित है। इस कुंड की यात्रा बहुत पवित्र और साहसिक मानी जाती है। सावन के पहले सोमवार को कोषा के ग्रामीणों का इस सीजन का पहला दल दीपक राणा के नेतृत्व में पार्वती कुंड पहुंचा। दीपक राणा ने बताया कि ग्रीष्मकाल में यहां पर सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ ही देश-विदेश से पर्यटक भी आते हैं। तिब्बत सीमा से लगा होने के चलते यहां जाने के लिए उपजिला मजिस्ट्रेट जोशीमठ से अनुमति लेनी जरूरी होती है। बताया कि दल यहां की यात्रा कर लौट आया है। दल में रूपा देवी, सीता देवी, उमा देवी, पुष्प देवी, हीरा देवी सहित अन्य महिलाएं व पुरुष शामिल रहे। संवाद