फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for road construction to Mata Anasuya Devi Temple

Chamoli News: माता अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग

Sun, 20 Sep 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 20 Sep 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Demand for road construction to Mata Anasuya Devi Temple
गोपेश्वर। दशोली विकासखंड के अनसूया गांव के ग्रामीणों ने संतानदायिनी माता अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से अनसूया गेट (मंडल) से संगूड़ पैदल पुल तक 2.50 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसके लिए करीब 44 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है लेकिन कुछ ग्रामीण काश्तकारों की भूमि संबंधी आपत्तियों के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

अनसूया मंदिर के पुरोहित जय प्रकाश तिवाड़ी के साथ ही समस्त ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि के अधिकारी ग्रामीणों के बीच सहमति बनाकर शीघ्र सड़क निर्माण कार्य करने की मांग की। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज का कहना है कि अनसूया सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है। सकारात्मक पहल होने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed