फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cultural programs were a major highlight of the fair.

Chamoli News: मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Sun, 20 Sep 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 20 Sep 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs were a major highlight of the fair.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीपलकोटी। सैंजी गांव में आयोजित तीन दिवसीय विश्वकर्मा औद्योगिक विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। तीन दिनों तक सैंजी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
मेले की अंतिम संध्या पर स्कूली बच्चों और महिला संगठनों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। देर शाम तक लोग पंडाल में डटे रहे। समापन अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, भाजपा नेता रघुवीर बिष्ट, गौरव फरस्वाण, सुंदर फरस्वाण, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, भगत फरस्वाण, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पाती मेलों का हुआ आयोजन
गैरसैंण/कर्णप्रयाग। तहसील गैरसैंण के कल्याणा मल्ला गांव में रविवार को पारंपरिक नंदा अष्टमी पाति मेले का आयोजन किया गया। इसमें गैरसैंण के साथ कुमाऊं के चौखुटिया, शाल्दे और देघाट क्षेत्र के मेलार्थी शामिल हुए। मेले में बच्चों ने मिठाई और खिलौने खरीदे। महिलाओं ने जलेबियों का आनंद लिया। यह तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम नंदा अष्टमी पर हुआ। इस मौके पर प्रधान सुमित्रा देवी, प्रधान बसंती फर्स्वाण आदि मौजूद रहे। वहीं कर्णप्रयाग के नौटी और ईड़ाबधाणी मेें भी पाती मेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद रावत बने मेला समिति के अध्यक्ष
नंदासैंण। रविवार को पर्यावरण संवर्द्धन पर्यटन एवं विकास मेला की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। भुवन नौटियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेला तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही मेला आयोजन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर विनोद रावत को अध्यक्ष, पुष्कर सिंह रावत और सरिता कुंवर को उपाध्यक्ष, अशोक चौधरी को सचिव, सूरज चौधरी सहसचिव, अर्जुन सिंह कोषाध्यक्ष और जयवीर सिंह सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में लोगों ने मेले को भव्य बनाने के कई सुझाव दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed