फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers demonstrated to demand the discovery of Karan Singh of missing Garsain

Chamoli News: रोते बिलखते हुए बोली मां-जल्द खोजकर दे दो मुझे मेरा लाल

Mon, 25 Sep 2023 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 25 Sep 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated to demand the discovery of Karan Singh of missing Garsain
लापता की खोज के लिए गैरसैंण में धरना प्रदर्शन करते परिजनों के साथ लोग
फोटो
विज्ञापन

लापता गैरसैंण के करण सिंह की खोज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। बीते 18 सितंबर से सिमली से लापता पटोडी गांव (गैरसैंण) के करण सिंह की खोज की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रामलीला मैदान में धरना दिया। मौके पर जांच अधिकारी एसएचओ देवेंद्र रावत और गैरसैंण के एसओ ध्वजवीर पंवार भी पहुंचे। इस दौरान लापता की मां ने रोते बिलखते हुए कहा कि मुझे जल्द मेरा बेटा लाकर दे दो। ग्रामीणों और परिजनों ने कहा कि यदि तीन दिन में करण का पता नहीं लगता तो वह एनएच पर धरना देंगे।

जांच अधिकारी एसएचओ देवेंद्र रावत और एसओ ध्वजवीर पंवार ने प्रदर्शनकारियों को अब तक की गई कार्रवाई के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लापता की खोज में एसडीआरएफ सहित गैरसैंण और कर्णप्रयाग पुलिस की कुल पांच टीमें लगी हैं। डॉग स्क्वायड की टीम भी उसकी खोज में जुटी है। धरनास्थल पर प्रमुख शशि सौरियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर रावत, सुरेंद्र बिष्ट, जानकी रावत, मुकेश ढौंडियाल, सरोज शाह, मोहन टम्टा और ममंद ग्वाड़, गैड़, ढांगा, कोलियाणा, पटोड़ी आदि की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed