{"_id":"6af7092d1c9f0e8f55058a8f","slug":"badrinath-dham-second-day-ofpanch-puja-portals-of-adi-kedareshwar-and-adi-guru-shankaracharya-temples-closed-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम: पंच पूजा का दूसरा दिन, आदि केदारेश्वर व आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम: पंच पूजा का दूसरा दिन, आदि केदारेश्वर व आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट हुए बंद
Fri, 13 Nov 2026 06:30 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:30 PM IST
सार
बदरीनाथ मंदिर के कपाट 16 नवंबर को बंद किए जाएंगे। इसके तहत कपाट बंद होने की प्रक्रिया 12 नवंबर को पंच पूजा के साथ शुरू हो गई है।
विज्ञापन
आदि केदारेश्वर व आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट हुए बंद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पहले विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद भोग लगाया गया और उसके बाद कपाट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
बदरीनाथ मंदिर के कपाट 16 नवंबर को बंद किए जाएंगे। इसके तहत कपाट बंद होने की प्रक्रिया 12 नवंबर को पंच पूजा के साथ शुरू हो गई है। पहले दिन पंच पूजा के तहत गणेश मंदिर के कपाट बंद किए गए। शुक्रवार को दूसरे दिन बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने आदिकेदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर में पूजा-अर्चना की और पके चावल का भोग लगाया।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग: ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुई बाबा केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव डोली, छह माह यहीं होगी पूजा
विज्ञापन
नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य स्वयंवर सेमवाल, डॉ. रवींद्र भट्ट, आचार्य वाणी विलास डिमरी, डॉ. अमित बंदोलिया, पुजारी बदरी विशाल भट्ट, सोनू भट्ट, किशोर भट्ट ने पूजा अर्चना संपन्न की।
आरती के बाद दोपहर दो बजे आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके तुरंत बाद दोपहर ढाई बजे आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
