{"_id":"6af732fc06957c0ae10dc675","slug":"mother-and-son-who-went-into-forest-from-kanol-village-died-under-suspicious-circumstances-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: कनोल गांव में जंगल गए मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस को नहीं दी सूचना, किया दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: कनोल गांव में जंगल गए मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस को नहीं दी सूचना, किया दाह संस्कार
Fri, 13 Nov 2026 09:28 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर(चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:28 PM IST
सार
कनोल गांव की राधा देवी बेटे दीपकके साथ जंगल गई थीं। जंगल में दोनों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि जंगल में भालू या अन्य किसी जंगली जानवर से बचने के लिए भागने पर वे खाई में गिर गए होंगे।
विज्ञापन
शव
- फोटो : संवाद
विस्तार
कनोल गांव में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में मां-बेटे की मौत हो गई। मौत का न तो कारण स्पष्ट हो पाया न ही परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। वहीं पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आने से मामले की जांच शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीण भी इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल थाना नंदानगर के अंतर्गत कनोल गांव की राधा देवी (45) पत्नी स्व. धर्म सिंह अपने बेटे दीपक सिंह (24) के साथ 10 नवंबर को जंगल गई थीं। जंगल में दोनों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि जंगल में भालू या अन्य किसी जंगली जानवर से बचने के लिए भागने पर वे खाई में गिर गए होंगे जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीण अब इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर गढ़वाल: कीर्तिनगर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
ऐसे में घटना की वास्तविकता भी सामने आना मुश्किल हो गया है। उधर नंदानगर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। साथ ही किसी स्तर से कोई तहरीर या शिकायती पत्र नहीं आया है। कोई शिकायत आती है तो मामले की जांच की जाएगी।
