फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Village heads took out a rally and demonstrated in the tehsil.

Chamoli News: ग्राम प्रधानों ने निकाली रैली, तहसील में प्रदर्शन

Wed, 15 Oct 2025 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 15 Oct 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Village heads took out a rally and demonstrated in the tehsil.
फोटो
विज्ञापन

कहा- चुनाव हुए दो माह हो चुके, शपथ नहीं होने से गांवों में विकास कार्य हैं अटके
26 अक्तूबर तक अधिसूचना जारी नहीं करने पर करेंगे उग्र आंदोलन

चमोली के ग्राम प्रधानों ने सीडीओ व पंचायत राज अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले के कई क्षेत्रों से ग्राम प्रधान एकजुट हुए और जिला मुख्यालय गोपेश्वर में रैली निकाली और प्रदर्शन किया। कहा कि चुनाव हुए दो माह हो चुके हैं लेकिन शपथ नहीं होने से गांवों में विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि 26 अक्तूबर तक पंचायतों में उपनिर्वाचन की अधिसूचना जारी नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।

बुधवार को चमोली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ग्राम प्रधान गोपेश्वर में एकत्रित हुए। उन्होंने नगर में रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया और विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी और कलेक्ट्रेट में एडीएम विवेक प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधानों ने कहा कि चमोली जिले में निर्वाचित 609 ग्राम प्रधानों में से 162 को ही शपथ दिलाई गई है। 447 ग्राम प्रधान शपथ से वंचित हैं। चुनाव हुए दो माह हो चुके हैं लेकिन शपथ नहीं होने से गांवों में विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। कहा कि सरकार ने 26 अक्तूबर तक अधिसूचना जारी करने की बात कही है। उपचुनाव संपन्न होने तक ग्राम प्रधानों को प्रशासक की भूमिका में रखा जाए ताकि विकास कार्य शुरू किए जा सकें। कहा कि 26 अक्तूबर तक यदि अधिसूचना जारी नहीं होती है तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान थापली के प्रधान उमेश खंडूड़ी, ममेड़ा-2 के प्रधान भागवत प्रसाद मैठाणी, दुआ के ग्राम प्रधान महावीर रावत, रतूड़ा के प्रधान मनोज कुमार, झिरकोटी के प्रधान राकेश सिंह, घुड़साल की प्रधान अनीता देवी, गैंती पाडुली की प्रधान सुषमा देवी, सिलंगी की प्रधान दुर्गा देवी, हनुमान चट्टी की प्रधान अनीता देवी, दोगड़ी कांडई की प्रधान मुन्नी, बौंला की प्रधान स्वांरी देवी, सरतोली के प्रधान महेंद्र बिष्ट सहित अन्य ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन


--------
सदस्यों का निर्वाचन नहीं होने से लटका मामला
- पंचायत चुनाव के दौरान वार्ड सदस्यों के लिए ज्यादा लोगों ने नामांकन पत्र नहीं भरे। जिसके चलते सदस्यों का निर्वाचन नहीं हो पाया और पंचायतों में कोरम पूरा तभी होगा तब एक तिहाई सदस्य निर्वाचित होंगे। चुनाव संपन्न हुए दो माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक सदस्यों के चुनाव के लिए उपनिर्वाचन की अधिसूचना जारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed