फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Veterinary College showed eight hectares

वेटनरी कॉलेज को मिली आठ हेक्टेयर भूमि

Sat, 30 Apr 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Sat, 30 Apr 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन

गौचर क्षेत्र के शैल गांव की 1200 नाली (24 हेक्टेयर) भूमि पर प्रस्तावित वेटनरी कॉलेज की स्थापना हो सकेगी। कालेज के लिए भू प्रबंधन प्रक्रिया के तहत शासन की 8 हेक्टेयर से अधिक भूमि को कृषि शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है, जबकि चयनित 12 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शासन में चल रही है।

विज्ञापन



वर्ष 2014 में निवर्तमान सीएम हरीश रावत ने गौचर के शैल गांव में वेटनरी कालेज स्थापना करने की घोषणा की थी, जिसके लिए शैल गांव में भूमि का प्रबंधन किया जाना था। विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने बताया कि प्रथम चरण में 0.869 हेक्टेयर नाप भूमि का शपथपत्र ग्रामीणों ने शासन को दे दिया है। वहीं 8.506 हेक्टेयर भूमि भी वेटनरी कॉलेज की स्थापना के लिए राज्य कृषि शिक्षा विभाग के नाम हो चुकी है।
विज्ञापन


रेशम विभाग की 3.506 हेक्टेयर भूमि, 11.921 हेक्टेयर वन विभाग की भूमि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। डा. मैखुरी ने कहा कि वन विभाग और रेशम विभाग की भूमि के हस्तांतरित होते हुए ही शैल में वेटनरी कालेज स्थापना की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौचर के नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पंवार, कर्णप्रयाग के नगर अध्यक्ष हरीश सती, डीपीसी की सदस्य इंदु पंवार और व्यापारी राजा चौहान आदि ने कहा कि शैल में वेटनरी कालेज की स्थापना का लाभ स्थानीय युवाओं को मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed