फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarayani fair celebration in Uttarakhand narayanbaggad

उत्तरायणी मेले में महिला मंगल दलों ने जमाया रंग, पंडाल में झूमे दर्शक

Mon, 13 Jan 2020 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Uttarayani fair celebration in Uttarakhand narayanbaggad
नारायणबगड़ में उत्तरायणी सांस्कृतिक मेले मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देते कलाक? - फोटो : KARNPRYAG
उत्तरायणी सांस्कृतिक मेले के दूसरे दिन ममंद व देहरादून के सुनील कोठियाल ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले का शुभारंभ दैणा होयां खोली का गणेशा... गीत के साथ हुआ। उसके बाद मायादारी सुमना..., चैता की चैत्वाली... आदि लोकनृत्य गीतों की प्रस्तुति दी जिस पर दर्शक पंडाल में झूमते रहे।
विज्ञापन

मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ जिपं सदस्य भागीरथी देवी व युवा नेता देवराज रावत ने किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। मेले में गायक दुर्लप बिष्ट ने मंगलाचरण व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कवि सम्मेलन में प्रीतम नेगी अपछयाण व कैलाश नेगी ने पलायन, दामोदर सती व सुरेंद्र धनेत्रा ने राजनीति पर कविता के जरिए दर्शकों को चिंतन करने पर मजबूर किया। नारायणबगड़ कीर्तन मंडली ने तू रैदी माता ऊंचा पहाड़ों मां..., ममंद मौणा व पालछुनी ने झूमैलो गीत, ममंद डुंग्री ने जीतू बग्डवाल, ममंद खनौली ने ना जा तों भीड़ा पाखौं मां..., ममंद कंसोला ने कैलाश का भोला महादेवा..., ममंद कौब ने ह्युुन का दिना..., ममंद पाली ने अब लगोलो मंडाण... व उत्तराखंडी भै बधौ जी रयां राजी रयां व ममंद बैनोली ने नागनी माता.. लोकगीत व लोकनृत्य प्रस्तुत किया। देहरादून कला मंच के सुनील कोठियाल व सुनंदा ने सुण जा बात मेरी मान..., सोबुनो तेरी गाडी को घुंग्याट व ह्यूंद का दिना फिर बाडी एना... गीत गाए। इस दौरान हुई रस्साकशी प्रतियोगिता में बैनोली ने अंगाठ को और डुंग्री ने पालछुनी को हराया। इस मौके पर दलीप, कुशला, अनीता, संदीप, नरेंद्र, महेशानंद, विनोद, जनार्जन, पुरुषोत्तम, कर्ण सिंह, सीता, मंजीत, दिनेश, दिगपाल, देवेंद्र, रक्षित, मुकेश, डॉ. सुधीर, राजेंद्र आदि थे।
विज्ञापन

लोक गायक किशन और संगीता ने दी शानदार प्रस्तुति
श्री सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का रंगारंग शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के क्वीली-पालकोट, चाका में सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का रंगारंग शुभारंभ हुआ। मेले में शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट के साथ ही गढ़वाली, जौनसारी, कुमाऊंनी और हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोक गायक किशन महिपाल और संगीता ढौंडियाल ने कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने चाका में पांच दिवसीय एतिहासिक सिद्धपीठ कोटेश्वर पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार पारंपरिक और पौराणिक मेले के संवर्द्धन के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने मेला स्थल पर विधायक निधि से रेलिंग निर्माण कार्य करने की घोषणा की। ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों को साथ मेें लेकर कार्य कर रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष गजा मीना खाती ने नगर पंचायत की समस्याओं का ज्ञापन मंत्री को सौंपा। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों ने स्टॉल भी लगाए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद उनियाल, राजेश रावत, मुनेंद्र उनियाल, ईश्वरी बिजल्वाण, विनोद बिजल्वाण, जिला पंचायत सदस्य अजयवीर, प्रधान मुकेश बिजल्वाण, दिनेश बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।

रविवार को नारायणबगड़ में उत्तरायणी सांस्कृतिक मेले में मौजूद लोगों की भीड़।

रविवार को नारायणबगड़ में उत्तरायणी सांस्कृतिक मेले में मौजूद लोगों की भीड़।- फोटो : KARNPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed