{"_id":"66a7a370e9f802cec3016516","slug":"two-youths-missing-family-members-lodged-complaint-with-police-for-search-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-107656-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दो युवक लापता, खोज के लिए परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दो युवक लापता, खोज के लिए परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर
Mon, 29 Jul 2024 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन जोन में मिली वाहन की तिरपाल और रस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। डांगतोली से पिकअप लेकर आदिबदरी आए दो युवक घर नहीं लौटे। भूस्खलन जोन में वाहन का तिरपाल और रस्सा दबा मिला। उनके मलबे में दबने की आशंका को देखते हुए लापता दोनों युवकों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उनकी खोज की गुहार लगाई है।
बीते शुक्रवार शाम को धीरज (27) ग्राम डांगतोली अपने चालक प्रदीप थापा (28) मींग गदेरा के साथ पिकअप से एक भैंस को छोड़ने आदिबदरी गया था। मगर रात में घर नहीं लौटा। शनिवार रात तक भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने फोन किया तो मगर वह बंद आया। उन्होंने रविवार को भी उनकी खोज की मगर पता नहीं चला। सोमवार को उनके परिजनों ने पुलिस चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी और उनका पता लगाने की मांग की। धीरज के चचेरे भाई प्रकाश रौतेला ने कहा कि शुक्रवार देर शाम से क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी और इससे बगोली-नारायणबगड़ के बीच आमसोड़, नलगांव तथा लालमिट्टी में भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया था। आशंका है कहीं बारिश के दौरान वाहन पहाड़ी भूस्खलन की चपेट में न आ गया हो। इसके बाद सोमवार को एसडीएम थराली अबरार अहमद, थानाध्यक्ष कर्णप्रयाग डीएस रावत परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे तो आमसोड़ स्लाइड जोन पर मलबे में वाहन का तिरपाल और रस्सा दबा दिखाई दिया। एसडीएम, थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता युवकों की खोज के लिए पोकलेन मशीन को मंगवाया जा रहा है।