{"_id":"56faa7694f1c1b3448f00267","slug":"truck-stuck-on-the-highway-an-hour-putting-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक फंसा, एक घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक फंसा, एक घंटे लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Tue, 29 Mar 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू और सोनला के बीच ट्रक फंसने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। बीआरओ ने जेसीबी की मदद से सड़क साफ कर यातायात बहाल कर दिया।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू और सोनला के बीच बेडाणू के भूस्खलन क्षेत्र में बीआरओ सड़क सुधार का कार्य कर रहा था। धंसी हुई सड़क को पहाड़ी साइड से काटकर यहां नई सड़क बीआरओ ने बनाई। इसके बाद दोपहर तीन बजे एक ट्रक यहां से पास किया गया, लेकिन इस दौरान ट्रक मलबे में फंस गया और जाम लग गया।
विज्ञापन
जाम के कारण एक घंटे तक सड़क के दोनों ओर भारी मात्रा में वाहन फंस गए। बीआरओ ने धंसे हुए मार्ग पर गिरे मलबे को साफ करने के प्रयास किए, लेकिन इस दौरान जेसीबी मशीन में कुछ देरी के लिए खराबी आने से दिक्कतें हो गईं।
विज्ञापन
जाम में फंसे राहगीर अरुण मैठाणी ने बताया कि करीब एक घंटे बाद चार बजे यहां बीआरओ ने सड़क से मलबा साफ किया और हाईवे पर यातायात सुचारु हो पाया।