फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Trekking, mountaineering banned for two days

ट्रेकिंग, पर्वतारोहण पर दो दिन के लिए लगाई रोक

Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Trekking, mountaineering banned for two days
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए चमोली के सभी वन क्षेत्रों में 18 से 19 अक्तूबर तक ट्रेकिंग व पर्वतारोहण के लिए जाने पर रोक लगा दी गयी है। नंदा देवी बायोस्फियर के निदेशक अमित कंवर ने बताया कि चमोली जिले के सभी वन क्षेत्रों में दो दिनों तक के लिए ट्रेकिंग व पर्वतारोहण पर रोक लगा दी गई है। वन अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई दल वन क्षेत्रों में गया है तो उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर लाएं। वहीं वन विभाग ने तीन दिन के लिए वेदनी, आली, ब्रहमताल सहित सभी पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

बारिश का अलर्ट, आज बंद रहेंगे स्कूल
नई टिहरी/गोपेश्वर/पौड़ी/चमोली/उत्तरकाशी। मौसम विभाग की ओर से 18 अक्तूबर को भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए गढ़वाल के पांचों जिलों में जिला प्रशासन ने सोमवार को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारी निर्धारित समय पर स्कूलों में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

नई टिहरी डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा। बारिश, तूफान, अतिवृष्टि के दौरान जन जीवन प्रभावित न हो इसके लिए विभागीय अधिकारियों को भी अलर्ट रहने को कहा। कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूम 01376-233433, 234793, मोबाइल नंबर 8126268098 या टोल फ्री नंबर 1077 से संपर्क करें। वहीं चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भी डीएम ने कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों को भारी बारिश के कारण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा स्थगित
गोपेश्वर। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 18 और 19 अक्तूबर को होने वाली होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। होमागर्ड जिला कमांडेंट निर्मल जोशी ने बताया कि 18 अक्तूबर को सभी ब्लॉकों के छूटे हुए और 19 मृतक आश्रित होमगार्ड स्वयंसेवकों की शारीरिक नाप-जोख व शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा अब 21 अक्तूबर और लिखित परीक्षा 22 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed