फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Trekker team to promote winter tourism

शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेकर का दल

Fri, 13 Mar 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Trekker team to promote winter tourism
चमोली जिले में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय ट्रेकरों के साथ विभिन्न प्रदेशों के ट्रेकरों का करीब 25 सदस्यीय दल उर्गम घाटी के लिए रवाना हुआ। यह दल कई क्षेत्रों का करीब एक सप्ताह तक भ्रमण करेगा और पर्यटन विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इस अभियान में 26 राज्यों के ट्रेकर शामिल हैं जबकि दो दल अभी आने वाले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अनिल चान्याल और ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इसके बाद दल उर्गम घाटी के पंच केदार के कल्पेश्वर महादेव, अरोसी प्यूलानारायण, भर्की, देवग्राम आदि जगह का भ्रमण करेगा। रवाना होने से पहले दल को नगर पालिका सभागार में क्षेत्र के पर्यटक स्थलों की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार ने बताया कि क्षेत्र में कई पर्यटक स्थल हैं जहां प्रकृति का आनंद लिया जा सकता है। चिपको नेत्री वोणी देवी ने सभी से पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग की अपील की। एयरपोर्ट अथोर्टी ऑफ इंडिया (एएआई) के जनरल सचिव अजीत नागपाल ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के साथ लोगों की आजीविका बढ़ाना भी है। दल में गाइड हरीश कंडवाल, महेंद्र सिंह, जनदेश के लक्ष्मण सिंह नेगी, स्टेप के निदेशक सोमनाथ पाल, एएआई के सुनील पांडे, पूरण सिंह बृजवाल, हेमंत कटारिया सहित शामिल हैं।
विज्ञापन

इन राज्यों के ट्रेकर और संस्थाएं शामिल
दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों के ट्रेकर शामिल हैं। इनमें स्टेप नई दिल्ली, एयर पोर्ट अथॉर्टी आफ इंडिया, क्षेत्रीय सेल, विकास बोर्ड, जनदेश कल्प क्षेत्र उर्गम, ग्राम पंचायत देवग्राम व भर्की संस्थाओं के सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed